मंगलवार, 15 अक्टूबर 2019

हरियाणा के सीएम खट्टर को जनता चुनाव में उखाड़ फेंकेगी


 


भोपाल । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद श्रीमती सोनिया गांधी जी के संबंध में अशोभनीय टिप्पणी करने के बाद महिलाओं के सम्मान तथा सांस्कृतिक पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा की संस्कृति का कलंकित चेहरा एक बार फिर सामने आ गया है। खट्टर के बयान से देश भर की समूची महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं। चुनाव के मौके पर उनके द्वारा दिए गए अशोभनीय बयान से आहत हरियाणा की जनता और खास तौर पर महिलाएं करारा जवाब देते हुए उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। उनके इस बयान को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत स्वयं मनोहर लाल खट्टर देश के महिला वर्ग से माफी मांगे।
                            यह बात मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया सेल के अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा ने आज यहां कही है। उन्होंने कहा कि भाजपा और संघ के लोग सार्वजनिक मंचो पर जिस तरह से महिला सम्मान की बात करते हैं उसके उलट महिलाओं को लेकर आए दिन अनर्गल टिप्पणियां कर समूचे महिला वर्ग का अपमान किया जाता है। 
               कांग्रेस मीडिया सेल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा ने आगे कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा स्वयं संवैधानिक पद पर बैठे रहकर देश की सर्वोच्च संस्था संसद में सांसद के संवैधानिक पद पर आसीन कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के प्रति सार्वजनिक रूप से अनर्गल टिप्पणी करना संसदीय परंपराओं, संविधान और महिलाओं के प्रति उनकी नियत के खोट को उजागर करता है। खट्टर की इस तरह की टिप्पणी से सिर्फ हरियाणा की जनता ही नहीं बल्कि कांग्रेस के निचले स्तर पर बैठे लाखों-करोड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही करोड़ों महिलाओं की भावनाएं आहत हुई है। महिलाओं के साथ हुए इस अपमान का बदला हरियाणा की जनता इस चुनाव में लेकर उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। श्रीमती शोभा ओझा ने कहा कि भाजपा और स्वयं खट्टर तत्काल माफी नहीं मांगते हैं तो कांग्रेसजन इस बात का तीखा जवाब उनकी पार्टी को देंगे।


कलेक्टर हरजिंदर सिंह ने किया जिला अस्पताल निरीक्षण नर्स को किया निलबिंत,एक आशा की सेवा की समाप्त

  पन्ना से राजेश रावत की रिपोर्ट पन्ना-कलेक्टर हरजिंदर सिंह ने शनिवार को अचानक जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्हें अस्पताल के अंदर...